स्टॉक मार्किट

मालामाल कर सकता है PSU STOCK

स्टॉक ने 4 साल में दिया 850% रिटर्न

Stock market update IFCI share price : इंडस्ट्रियल फाइनेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (IFCI) कंपनी ने अपनी चौथी तिमाही और पूरे वित्तीय वर्ष दोनों में मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी की शुद्ध बिक्री में 46.4 फीसदी की वृद्धि हुई, जो Q4FY23 में 443.65 करोड़ रुपये की तुलना में 605.42 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। मुनाफे में 65.2 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली है।

मल्टीबैगर स्टॉक कीमत 70 रुपये से भी कम

मल्टीबैगर स्टॉक इंडस्ट्रियल फाइनेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (IFCI) जिसकी कीमत 70 रुपये से भी कम है, 12 फीसदी से अधिक की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 69.62 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस कंपनी में देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी। LIC का भी निवेश है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 8,95 करोड़ रुपये हो गया है।

Comments

Related News