Rekha Gupta Biography : फरवरी 2025 को रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनीं, 50 साल की रेखा गुप्ता जिंदल दिल्ली की नौवीं CM बन गईं। भाजपा विधायक दल की बैठक में बुधवार को उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। वे दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से विधायक हैं। आइए जानते हैं कौन हैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता?
“रेखा गुप्ता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक वरिष्ठ नेता हैं, जिन्होंने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं। वह तीन बार पार्षद रह चुकी हैं और दक्षिण दिल्ली नगर निगम की महापौर के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं।”

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
रेखा गुप्ता का जन्म 1974 को हरियाणा में हुआ था। उनका छात्र राजनीति से जुड़ाव विश्वविद्यालय के दिनों से ही शुरू हुआ, जिसने आगे चलकर उन्हें राजनीति में ऊंचाई तक पहुंचाया। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की और एआईआईएमए कॉलेज से एमबीए किया। उन्होंने दिल्ली के ही दौलत राम कॉलेज से BCom किया। इसके बाद LLB की पढ़ाई भी की। उन्होंने कुछ समय तक वकालत भी की।

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का परिवार
आपको बता दें कि रेखा गुप्ता का परिवार हमेशा से उनकी राजनीति और समाज सेवा में सहयोगी रहा है. उनके पति मनीष गुप्ता एक व्यवसायी हैं। उनका एक बेटा निकुंज गुप्ता और एक प्यारी से बेटी हर्षिता गुप्ता हैं।

रेखा के दादा मनीराम और परिवार के लोग हरियाणा के जुलाना में रहते थे। उनके पिता स्टेट बैंक में शाखा प्रबंधक थे। पिता जयभगवान 1972-73 में बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर बने। उन्हें दिल्ली में ड्यूटी मिली। इसके बाद परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया।

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर
उनका राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से शुरू हुआ और आज वह दिल्ली की राजनीति का एक महत्वपूर्ण चेहरा बन चुकी हैं।

शालीमार बाग से भाजपा विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बनीं। उन्होंने रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ ली। बीजेपी शासित राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम भी कार्यक्रम में मौजूद थे। रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्री भी शपथ ली। इसमें प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल है।
रेखा गुप्ता तीन बार पार्षद रह चुकी हैं और दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) की पूर्व मेयर हैं। वह 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दिल्ली पार्षद चुनाव के लिए चुनी गई थीं।

2015 और 2020 में लगा था झटका : 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में, आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी ने बीजेपी की रेखा गुप्ता को हराया था।बंदना कुमारी को तब 57,707 वोट मिले, जबकि रेखा गुप्ता को 54,267 वोट मिले।
रेखा गुप्ता ने 2025 के विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से आप की बंदना कुमारी को 29,595 मतों के अंतर से हराया और 19 फरवरी, 2025 को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित बैठक में एनसीटी दिल्ली में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।
- 1994-95 : दिल्ली के दौलत राम कॉलेज में स्टूडेंट विंग की सचिव
- 1995-96 : दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) की सचिव नियुक्त
- 1996-97 : दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) की अध्यक्ष
- 2003-04 : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा दिल्ली की सचिव
- 2004-06 : भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव
- 2007 : दिल्ली के उत्तरी पीतमपुरा वार्ड से पार्षद, भाजपा महिला मोर्चा की राज्य महासचिव
- 2007-09 : महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति MCD अध्यक्ष का पद संभाला
- 2009 : दिल्ली में राज्य महिला मोर्चा भाजपा की महासचिव
- 2010 : भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य
- 2012 : उत्तरी पीतमपुरा वार्ड से दूसरी बार पार्षद
- 2015 : शालीमार बाग विधानसभा से 11 हजार वोटों से हारीं
- 2020 : शालीमार बाग शालीमार बाग विधानसभा से साढ़े चार हजार वोटों से हारीं
- 2022 : शालीमार बाग-बी वार्ड से पार्षद चुनी गईं
- 2025 : शालीमार बाग विधानसभा से चुनाव लड़ीं और जीतीं।

रेखा गुप्ता की राजनीतिक यात्रा उनके समर्पण और नेतृत्व कौशल का प्रमाण है, जो उन्हें दिल्ली की राजनीति में एक प्रमुख महिला नेता के रूप में स्थापित करती है।
Comments