Donald Trump के ऊपर एक रैली में जानलेवा हमला

donald-trump-shot

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर रविवार को एक रैली में जानलेवा हमला हुआ। गोलीबारी में पूर्व राष्ट्रपति घायल हो गए हैं। इंटरनेट पर घटना के आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उनके एक कान से खून बह रहा है। फौरन बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने ट्रंप को घेर लिया और उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

हमले पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया

घायल ट्रंप को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी। इस बीच पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ’ट्रूथ’ पर प्रतिक्रिया दी है।

क्या है पूरा मामला

अमिरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर शनिवार को पेनसिल्वेनिया के बटलर में एक चुनावी रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ। ट्रंप भाषण दे रहे थे, तभी उनके ऊपर फायरिंग हो गई। एक गोली उनके दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में लगी। हालांकि, ट्रंप को सुरक्षा घेरे में ले लिया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले गए। वहीं हमलावर को मार गिराया गया है।

Comments

Related News